Saturday, 30 November 2024

...... के बाद



उनको देख पाने का आख़िरी मौका खोने के बाद,

उनका भी नहीं रहा मैं सिर्फ उनका होने के बाद,

(After losing the last chance to see her, I couldn't be her despite belonging to her only.)


अब धुंधली पड़ जाएगी उनकी छवि मेरे चित्त से,

कुछ नहीं रहेगा यादों की माला पिरोने के बाद,

(Now her face will blur out of my mind and there will left nothing despite stringing a garland her memories.)


मैं चाहता नहीं हूं वो हो जाए सपना मेरे खातिर,

ये मैं चाहता हूं उनके ही सपने संजोने के बाद,

(I don't want her to become a dream for me. And I want this after dreaming of her.)


मैं चाहता हूं उनके सपने आए तो मैं जागूं ही ना,

यानी उनके सपने देखूं हमेशा खातिर सोने के बाद,

(I don't want to wake up after dreaming of her. It means I want to dream about her after my permanent sleep (de@th).)


बताऊं किसको, कौन सुनेगा और समझेगा मुझे,

आदमी कहां आदमी समझा जाता है रोने के बाद,

(Whom to tell, who will listen to me and feel it? Men are not considered men after once they cry.)


Composed this poetry on the day of someone's final paper. The ongoing exams were the only known dates on which there were opportunities to see her. But none of the 3 days of the final papers of last semester could she be seen. From now on, there are no confirm dates when she comes out of her house, her village and is seen. There are only uncertainty and luck. There left only wishes to God for a glance of her.

Poetry is composed on the request and interest of one of my friends who knew I write the unspoken words of else's. Unspoken in the sense of not spoken to the deserving person or targeted person. It is same like if a gift is given to the needy, it is no more a gift, but a donation. And if a donation is given to dear person, it is no more a donation, but a gift. Hence, if it is not said to the targeted person, it is unspoken.

By the way, some links to approach me for my works (significant and trivial) are provided below:

Thursday, 14 November 2024

Group chat and deleted messages

Demo WhatsApp Chat

 We have tried to highlight the reasons why a message is deleted in Group Chatting. Imagine a chatting group of more than 15 members. But only two active members were chatting. And the next day, rest of the members find a bulk of deleted messages in the group.

Now is the poetry...

कल तक तो गलती, समझ आ चुकी होगी,

कि शायद किसी को, लगे इन बातों का बुरा,

या शायद कही और, भेजना था ये सब कुछ,

या शायद हो चुका हो, उनका मकसद पूरा,


जिसको दिखाना था, उसने देख लिया होगा,

जान गया होगा वो, जिसको ये बताना था,

या शायद औरों के भी जान जाने का डर हो,

या शायद वो सब बस बात का बहाना था,


या शायद ये नहीं था इंपॉर्टेंट रखने लायक,

या शायद कुछ रह गई थी गलतियां इसमें,

या शायद नहीं मिली होगी expected कद्र,

या किसी ने खोज दी हो खामियां इसमें,


या कोई admin की कुर्सी पर बैठा होगा,

जिसको लगती हों ये सारी बकवास बातें,

या कोई हो परेशां sharing वाले phone से,

तो फिर Delete ही होंगी किसी की खास बातें


देखा जिसने भी, उसने तो पाया तसल्ली,

नहीं देखने वाले, तो पूछेंगे कि क्या था,

आदत ये कुछ को, irritating भी लगेगी,

Delete करना था, तो फिर क्यों भेजना था


Suggest us in comment section, if there are more reasons, left to be mentioned. We would try to add them too.

By the way, some links to approach me for my works (significant and trivial) are provided below:

Monday, 21 October 2024

ये कैसे हो सकता है...

Girl proposing a boy while boy says 'no'
AI Generated Cover for the poetry

 

भला उस हिसाब से मैं उसका कैसे हो जाऊं,

और उस हिसाब से वो भला मेरा कैसे हो सकता है,

किसी और का होके भी किसी और का हो जाऊं,

किसी से मुहब्बत, किसी के लिए सेहरा कैसे हो सकता है


तेरे सपने देखूंगा जब सो जाऊं हमेशा खातिर,

तुम्हारे सपने आए तो फिर सवेरा कैसे हो सकता है,

मैंने ही देखे हैं बस, अमावस की घनी, काली रातें,

तुम खुद चाँद हो पूनम का, सो अंधेरा कैसे हो सकता है


दूर ही ठीक हूं, पास आऊंगा तो टूटेगा भरम मेरा,

किसी के लिए सुकून किसी का चेहरा कैसे हो सकता है,

कहने वाले तो ये तक कह देते हैं कि लुट गए वो,

प्यार में भी कोई प्यारा शख्स, लुटेरा कैसे हो सकता है


जिसको सोचूं तो भूलूं खुद को, देखूं तो खुद को खो दूं,

वो बवंडर ना होके यादों का महज घेरा कैसे हो सकता है,

संभव है तुझको ढूंढू मैं, अपने आठवें जनम में,

झूठे कसमों तक ठीक है, झूठा अग्नि फेरा कैसे हो सकता है


बताओ किसके हिस्से से काट के इश्क करूं किसको,

ये मकां तो गिरवी है, किसी का बसेरा कैसे हो सकता है,

अपनी मर्जी से लगा लेना मेरे नाम का हिना तुम,

पर मेरा नाम हुआ तो रंग उसका गेहरा कैसे हो सकता है


तेरे संग इश्क हो तो ध्यान रहेगा बिछड़ना भी होगा,

अगर इश्क़ है तो इसपे समय का पेहरा कैसे हो सकता है,

तुझमें उसको ढूंढूंगा या ढूंढूंगा उसमे तुझको मैं,

खुद सोचो ये ख्वाब सुनेहरा कैसे हो सकता है


    Composed to read it at Freshers' Party where I was one of the freshers, this poetry states my loyalty and intentions towards Love Drama and Future Mate. But, unfortunately I could not attend the party, held on October 05, 2024 due to Navratri. Hence it remained unspoken.

    Hope I'll read it on next opportunity, unless I'll have another one. The cover photo depicts the entire scenario and hence is the poetry. Thanks for going through it. If your thoughts are same, you can share this among your circle.

By the way, some links to approach me for my works (significant and trivial) are provided below: