Saturday, 1 December 2018

तुम वो हो जो बस तुम हो, और कोई नहीं...

And only you.
Just you, my special someone.

मैंने जीना शुरू किया है तुमसे मिलने के बाद ही, इस बात को कोई भी, कभी भी काट नही सकता ये जानलो,
हमारा रिश्ता बाकी सभी रिस्तो से अलग है, हमारे बीच के प्यार को कोई कभी बांट नही सकता ये जानलो,
मतलब भरी इस दुनिया में तुम अकेली ऐसी मिली, जिससे मैंने प्यार करना सीखा एकतरफा और निस्वार्थ भी,
तुम्हे जब से जाना है सिर्फ तुम्ही को ढूंढता हूँ, या शायद तुम्ही ने मुझे कभी खोया नही हो, मेरे भूलने के बाद भी,
_____________________________________________________
जिस रोज तुम्हारे खिले हुए चेहरे के दर्शन हो जाते है, लोग अक्सर वजह पूछते है मुझसे मेरे मुस्कुराने की,
आज मैं जो हूँ उसकी वजह तुम भी तो हो, Credit तो तुम्ही को जाता है मुझे मुझसे मैं बनाने की,
तुम lucky बहुत हो बिल्कुल किसी कहानी के परी जैसी, तुम्हारे बारे में सोच कर ही मेरा मन बहल जाता है,
मुझे support तो करती ही हो तुम, मुझे promote भी करती हो, ये ज़रूरी नही समझती कभी दिखाने की,
_____________________________________________________
आज उस सवाल का जवाब सुन लो मुझसे, जिसपर मैं बस मुस्कुरा देता हूँ अपनी खामोशी छुपाने के लिए,
वो जो तुम कहते हो ना हमेशा की दिल टूटना ज़रूरी होता है, किसी शायर को शायर कहलाने के लिए,
मेरी किसी भी शायरी में उसका कभी ज़िक्र नही है, फिर भी उसने कभी कोई शिकायत नही की मुझसे,
चाहती नहीं कभी तुम कि मेरे सपने अधूरे रह जाए, पर हर सुबह मुझे आवाज़ लगा देती हो जगाने के लिए,
_____________________________________________________
तेरा होना भले होने जैसा न लगे, पर तेरा नहीं होना बहुत खलता है, कुछ इस तरह तुम्हारी आदत हो गयी है,
मेरे खुशियों की वजह हो तुम, मेरी दोस्त हो, तकलीफों में एक तुम्हारा नाम ही मेरे लिए इबादत हो गयी है,
जब से तुमको जाना है सिर्फ तुम्ही को जानना चाहा है, तुम बहुत प्यारी हो, बहुत अच्छी हो, कोई नही तुम्हारे जैसा,
जिस दिन तुम ना दिखो बेचैन हो उठता हूँ मैं, सचमुच तुम बिन जीना तो जैसे कोई आफत हो गयी है,
_____________________________________________________
तुमसे मिलने के पहले अगर मिला होता मैं तुमसे, तो मुझे यकीन है कि बस तुम्हे ही पाने के सपने बुनता,
मुड़ मुड़ कर देखता, सबमें तुझ ही को ढूंढता, जहां भी तेरा नाम सुनता या तुझ जैसी आवाज़ गुनता,
लो अंत में लोगो के सवाल और confusion को दूर कर देता हूँ, उसका ज़िक्र कर ही देता हूँ कि वो है कौन,
हमारा मिलना एक इत्तेफ़ाक़ है पर यकीन मानो, अगर मेरे बस में होता तब भी, मैं तुम्हे ही अपनी माँ चुनता.
_____________________________________________________

Love you Mom. Love you so much. I am sorry for my naughty and stupid acts. But you are my all time inspiration.
---------------------------------------------------------------------------------
A lot.
Please bless me for the best. Love you Maa.

For my social media profiles, click on them respectively:-

Tuesday, 13 November 2018

तुम नहीं जानते तुम क्या हो...........

You don't know what you are
A place, where I use to go, just to feel refreshed. Not intended to promote this school.

चलो आज कुछ नया करते है, हर चीज़ को अलग अंदाज़ से देखते हो तुम,
डूबता सूरज देखना अशुभ होता है शायद, बड़े गौर से उसे निरखते हो तुम,
तुम कोई कीमती खिलौना नही हो, पर किसी का भी मन बहला देते हो,
बस शब्दों से ही किसी के भी ज़ख्मो को, बड़े प्यार से तुम सहला देते हो,
तुम्हारे विचार जितने गंभीर है उतने चंचल भी, जैसे कोई प्यारी हवा हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

Perfect कोई नही है, पर तुम imperfect नही हो ये एक fact है बस,
खुद को किसी चीज़ के काबिल नही समझना, तुम्हारा एक act है बस,
वो जो दोस्ती को दोस्ती बनाये रखे, कुछ इस तरह के एक दोस्त हो तुम,
पर इस दिखावे के भीड़ भाड़ में, किसी सुनसान जगह पर lost हो तुम,
Trip cancel करना फितरत नही तुम्हारी, मज़बूरियों तले तुम जवां हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

Feeling को बयां करना बखूबी आता है तुम्हे, शब्दो से नही तो example से,
पूरी कविता तुम्हारी पढ़ते है हम, impress होकर तुम्हारे एक sample से,
रात भर इंतेज़ार सुप्रभात और दिन भर शुभ संध्या का, सूरज के लाल होने तक,
अक्सर जवाब तैयार रखते हो तुम जाने कैसे, कोई भी सवाल होने तक,
तुमसे बात करना थोड़ा असमंजस भरा है, पुराने शब्दो से बने तुम कुछ नया हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

तुम वैसे बहुत बोलते हो किसी से भी, पर first impression पर मौन हो तुम,
तुम्हारे दोनों चहरे बिल्कुल अलग अलग है, पहचान नही पाते कि कौन हो तुम,
अपने decision में future को priority देते हो तुम, दुसरो में उसके सोच को,
मेहनत पर भरोसा करने वालों में से हो तुम, न की किसी पैरवी, aproach को,
शुरुआत में बड़े boring हो तुम, बाद में एक सुंदर सा, यादगार कोई वाकया हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

कभी दिखे नही इसलिए लगता भी नही है, कि रोते भी होगे तुम किसी बात पर,
कभी उछले नही मन ही मन में भी, छुपा लेते हो अपनी feelings मुलाकात पर,
इश्क़ और मोहब्बत से दूर रहे हो तुम, प्यार से ज़्यादा इज्जत दिया है किसी को,
हंसी मज़ाक भी सोच कर करते हो, Good Behaviour तुम कहते हो इसी को,
तुमसे मिला तो लगा खुद से मिल गया, चलता फिरता तुम एक आईना हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

जितने simple तुम लगते हो देखने से, समझने में उतने easy नही हो,
वैसे काम तो बहुत है तुम्हारे जिम्मे, लेकिन हर समय तुम busy नही हो,
बहुत सारी खूबियां भरी है तुम्हारे भीतर भी, उभरते हुए एक कवि हो तुम,
जो रोशनी करे पर परछाई न बनने दे, सूर्योदय से ठीक पहले के रवि हो तुम,
Painter, writer, motivational speaker, खुद से ही तुम बयां हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

हर दिन तुम्हारे लिए एक नया adventure है, बहुत पसंद है तुम्हे tour करना,
हर रोज़ एक नई memorable moment, tension को life से दूर करना,
Past एक सपना भर है ऐसा तुम कहते हो, जिसे खुली आंखों से तुमने देखा है,
Future एक कल्पना है तुम्हारे अनुसार, जो अभी तक हम सब से अनदेखा है,
Ego, attitude और self respect में फ़र्क़ करने वाले, आज तुम कहाँ हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.
For my social media profiles, click on them respectively:-

Tuesday, 6 November 2018

मैं नही, मेरा मन उदास है......

Just a drawing by me. I think you should check it out. Composing this poem was really a big challenge, and also getting a nice cover.
ये जो मुस्कुराता हुआ दिख रहा है ये मैं हूँ, भीतर मन की उदासी है,
वो चोट मेरे मन को बहुत दे चुकी है, लेकिन मेरे लिए ख़ुदा सी है,
ये emotions, ये feelings बस मेरे मन को आती है, मुझे नही,
शायद इसीलिए मन को आज भी किसी सच्चे मन की तलाश है,
मैं तो कब से बस यही कह रहा हूँ कि मैं नही हूँ, मेरा मन उदास है.
__________________________________________________
जिसे सुनने की आदत हो गयी है, आज भी उससे बात करना चाहता है,
कुछ खुशियां, कुछ गम, कुछ पल share उसके साथ करना चाहता है,
न जाने क्या जिद है मेरे मन की मुझे भी समझ में नही आता कभी कभी,
वो जिसने block कर दिया है उससे message की आज भी आस है,
मैं तो कब से बस यही कह रहा हूँ कि मैं नही हूँ, मेरा मन उदास है.
__________________________________________________
अक्सर मुझे जो अच्छा लगता है, मेरा मन उसे नकार देता है,
नकारने के पीछे अपने तुजुर्वे का हवाला वो हर बार देता है,
हमेशा अपने मन को ignore करके अपने दिल की सुनी मैंने,
पता नही क्यो मेरा दिल मेरे लिए मेरे मन से ज़्यादा खास है,
मैं तो कब से बस यही कह रहा हूँ कि मैं नही हूँ, मेरा मन उदास है.
__________________________________________________
मेरे साथ वो दिखावे में हंसता नही है, मैं उसके साथ मुस्कुरा लेता हूँ,
मन रोने का नाटक नही करता, मैं उसके साथ भले गुनगुना लेता हूँ,
इसे नही पता कि लोग किसी को दुखी देखकर खुश होते है बहुत,
मेरी खुशी से जलने वाले लोगों की बातों में बहुत मिठास है,
मैं तो कब से बस यही कह रहा हूँ कि मैं नही हूँ, मेरा मन उदास है.
__________________________________________________
जाना चाहता है ये सबसे दूर, वही जहाँ मेरे मन का मन लग सके,
जहाँ अपना तो कोई नही हो वैसे, फिर भी अपनापन लग सके,
यहाँ पर कोई अपना नही मानता, अपना कह सब लेते है भले ही,
कोई हो जो मन से मेरे मन को अपना ले बस इतनी सी प्यास है,
मैं तो कब से बस यही कह रहा हूँ कि मैं नही हूँ, मेरा मन उदास है
For my social media profiles, click on them respectively:-

Wednesday, 24 October 2018

थोड़ा और करीब आते है......

I think this cover describes my tittle exactly.
This is just an art, by me. Not intended to interfere anyone's social or individual life.
I was trying to find a nice cover, and then created my own.

हाँ, थोड़े थके हुए से लग रहे हो तुम, थोड़ी बुझी हुई सी मैं भी हूं,
तुम घुमावदार कोई पहेली हो, थोड़ी अनसुलझी हुई सी मैं भी हूँ,
थोड़ा excitment ज़रूर है पर थोड़ी शरमाहट भी हो रही है,
थोड़ा सा साथ अगर तुम दे दो तो इसे मिलकर आसान बनाते है,
चलो हम एक दूसरे के थोड़ा और करीब आते है.
__________________________________________________
अच्छा लगता है हर minute तुम्हारे फ़ोन का wait करना,
phone की हर ring पर तुम्हारे call को expect करना,
तुम्हारे वापस आने तक तो शिकायतों की list बन जाती है,
पर तुम्हारे झप्पी वाली Sorry के साथ ही, सब हवा हो जाते है,
चलो हम एक दूसरे के थोड़ा और करीब आते है.
__________________________________________________

बहुत अच्छा लगता है हर रात तुम्हारे साथ बाहों में सोना,
अच्छा लगता है तुम्हारा चेहरा देखकर मेरी हर सुबह का होना,
सुबह उठ कर तुम्हे चूमना, दुनिया की सारी खुशी से बढ़कर है,
ये feeling बस ही तुम्हारे वापस आने तक मेरा दिन बनाते है,
चलो हम एक दूसरे के थोड़ा और करीब आते है.
__________________________________________________
बताना चाहती हूं कि मेरे दिल में, Free के किरायेदार हो तुम,
नही जानते कि मेरी बेपनाह मोहब्बत के अकेले हक़दार हो तुम,
कहने को बहुत कुछ है पर तुम्हारे सामने भूल जाती हूँ सबकुछ,
मेरी feelings मेरे लबों से बाहर आ ही नही पाते है,
चलो हम एक दूसरे के थोड़ा और करीब आते है.
__________________________________________________
तूम्हारी हमसफर हूँ मैं, तुम्हारी अच्छी दोस्त भी और हमदर्द भी,
पहली बारिश अच्छी लगेगी तुम्हारे साथ और पहली सर्द भी,
तुम्हारे सुख-दुख में तुम्हारा साथ मैं दूंगी हमेशा जान लो,
परेशानियां भले तुम्हारी हो, पर मुझे भी उतना ही सताते है,
चलो हम एक दूसरे के थोड़ा और करीब आते है.
__________________________________________________
तुम समझ पाओगे नही शायद तुम्हारी चोट पर रोना मेरा,
शायद ही सुन पाओ पास आते ही heart beat तेज़ होना मेरा,
हर रात सिर पर caring वाली kiss और थपकी,
ये सब चीज़े ही तो हर रोज मुझे अच्छी नींद सुलाते है,
चलो हम एक दूसरे के थोड़ा और करीब आते है.
__________________________________________________
अंतिम सांस तक तुम्हे चाहना मैं कर लुंगी survive,
तुम्हारे absence के एक पल में भी I won't be alive,
तुमसे दूर जीना ना पड़ जाए, तुम बदल तो नही जाओगे,
मेरे ये बुरे खयाल मुझे अकेले में कई बार डराते हैं,
चलो हम एक दूसरे के थोड़ा और करीब आते है.
__________________________________________________
Visit me with following links.....

Tuesday, 23 October 2018

मुझे एक ही बार क्यो नही जला देते हमेशा के लिए

तंग आ गया हूँ अब मैं भी तिल तिल कर मरने से,
रूह अब भी कांप जाती है कुछ भी गलत करने से,
हर साल थोड़ा थोड़ा करके मरना पड़ता है मुझे,
क्या रखना चाहते हो अगली बार के कलेशा {कलह} के लिए,
मुझे एक ही बार क्यो नही जला देते हमेशा के लिए.
.......................................................................................................
मुझे रूप बदलना पड़ता था अपने काम के लिए,
तुम रंग बदलते रहते हो थोड़े से नाम के लिए,
एक ही चेहरे के पीछे जब तुम्हारे इतने रूप देखता हूँ,
क्या तुमने भी तप किया था महेश के लिए 
मुझे एक ही बार क्यो नही जला देते हमेशा के लिए.
.......................................................................................................
मुझे असुर कहने वाले तुम खुद एक जिहादी हो,
रेपिस्ट, देशद्रोही, विश्वासघाती तुम आतंकवादी हो,
मुझे गलत कहने वाले तुम तो अपनो के भी अपने नही,
किसी हद तक गिरोगे दुनिया के तमाशा के लिए,
मुझे एक ही बार क्यो नही जला देते हमेशा के लिए.
.......................................................................................................
मुझे मार कर जो बटोरते हो थोड़े से खुशी तुम,
क्यो भूल जाते हो उसी में औरो की मयूषी तुम,
कितनो रुपये तुमने जला दिए आतिशबाजी में,
करते हो ये अगले दिन किसी बुरे संदेशा के लिए,
मुझे एक ही बार क्यो नही जला देते हमेशा के लिए.
.......................................................................................................
अगर मैं प्रतीक हूँ बुराई का तो खत्म कर दो मुझे,
लाख बुराईयां तेरी क्या कभी नही दिखती तुझे,
मैंने नियम तोड़ा, तुम नियम बदल देते हो अपने हिसाब से,
कितने बदल लिए हो खुद को थोड़े पैसा के लिए,
मुझे एक ही बार क्यों नही जला देते हमेशा के लिए.
.......................................................................................................
मैंने गलती की तो मैं दुराचारी, दुष्ट, पापी रावण हो गया,
हदें पार करके गलतियों की तुम्हारा हृदय पावन हो गया,
छल कपट तो जैसे विरासत में मिल गए हो तुम्हे,
राम बने फिरते हो WhatsApp, Facebook, Insta के लिए,
मुझे एक ही बार क्यों नही जला देते हमेशा के लिए.
.........................................................................................................
Check out my profile and follow it on the link given respectively.
For Facebook- Click Here.
For Twitter- Click Here.
For Instagram- Click Here.
For Google+ - Click Here.
Keep visiting my blog for more interesting posts and creations in many field, like art and literature.
Thanks.