Showing posts with label Love Life. Show all posts
Showing posts with label Love Life. Show all posts

Thursday, 13 December 2018

Dear Future Wife...

किसी के future wife के लिए एक proposal और कुछ नहीं. इसे मेरे लिए मत समझ लेना 

Dear future wife,

     देखो ना, तुम्हारे लिए कितना मेहनत कर रहा हूँ. तुम्हारे पापा को चाहिए सरकारी नौकरी करने वाला दामाद. वही बनने की कोशिश कर रहा हूँ. ताकि तुम्हे खुश रख सकूं. बदले में तुम भी मेरे परिवार में शामिल हो जाना. तुम्हे तो पता ही है, आजकल नौकरी मिलना कितना मुश्किल है. मुझे भी कोई शौक नही है नौकरी करने का. पैसे कमाना हो तो कोई भी profession करके कमा लूंगा. जैसे किसी private sector में, या अपने skill को थोड़ा और develope करके. लेकिन तुम्हारे घरवाले ना, इतने से मानेंगे नहीं. उन्हें चाहिए सरकारी नौकरी करने वाला लड़का. बस वही बन जाऊं, तो तुम्हे भी अपने परिवार का हिस्सा बना सकूं.
     चलो हम कुछ बातें रखते है, अपने future को लेकर. चलो कुछ शर्त रखते है, जो हमारे खुशी से हुए arranged marriage वाले जीवन में लागू होंगी.
तुम सुबह देर तक सो सकती हो, अगर थकान या अजीब सा कुछ महसूस हो रहा हो तो. तुम bed पर मुझसे दो कप चाय की भी उम्मीद कर सकती हो, जो मैंने बनाई हो, साथ में सुड़कने के लिए. तुम मुझे अपना best friend बनने की उम्मीद कर सकती हो, जिसपे तुम भरोसा कर सको, जिसके साथ खुलेआम कुछ भी share कर सको. तुम मुझे एक helper समझ सकती हो, जो kitchen में तुम्हारी help करे ना करे, लेकिन तुम्हारा entertainment ज़रूर कर सकता है. तुम मुझसे अपने चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान की उम्मीद कर सकती हो.
     अगर तुम्हे पसंद है, तो छोटी छोटी बातों पर Love Fight की उम्मीद कर लेना मुझसे. अगर पसंद नही हो तो मुझे एक सलाह देने वाला समझ लेना. इसका ये मतलब नही की मैं बस सलाह देता हूँ. मुझे भी किसी की ज़रूरत होती है, कुछ decisions लेने में, वहां तुम मेरा साथ दे देना.
अगर कभी हम दोनों ये decide नही कर पाए कि सही कौन है, तो हम अपने और एक दूसरे के parents से सलाह ले सकते हैं.

     Dear Future Wife,

     तुम कभी अगर सजना-संवारना तो मेरे लिए, मेरी तारीफों के लिए नहीं. हाँ, कभी कभी मैं बढ़िया बोल देता हूँ तारीफ में, इसका ये मतलब नही कि तुम उसकी आदत डाल लो. हर बार शब्द ही नहीं होते है तारीफ करने के लिए, कभी कभी नज़रों को भी पढ़ना पड़ता है. और हाँ, मैं तुम्हारे सुंदर होने की उम्मीद नही करता, तुम्हारे अच्छे होने का उम्मीद करता हूँ. तुम कम से कम अच्छी होना.
     हर weekend पर movie या किसी trip पर ले जाऊं, ये शायद possible नही हो पायेगा मुझसे. पर तुम उम्मीद कर सकती हो उस दिन को मैं बाकी के दिनों से बेहतर कर दूंगा. हर anniversary पर gift की उम्मीद ज़रूर करना, लेकिन वो expensive हो, ये उम्मीद मत करना. और हाँ, कभी कभी अगर भूल जाऊं तो याद दिला देना, रूठ मत जाना इसके लिए.
     घर के सदस्यों को उनके ओहदे के हिसाब से respect देने की उम्मीद मैं तुमसे करता हूँ, बाकी तुम खुद उतनीं समझदार होगी, ये मुझे पता है. भले मुझे ______ के पापा बोल के मत बुलाना, अगर अच्छा नही लगे तो. तुम मुझे आप बोल सकती हो, और कभी कभी तुम भी.
     मेरी हर शायरी में खुद के ज़िक्र को expect मत कर लेना, और मेरे कविता के लफ़्ज़ों को सच मत मान लेना. क्योंकि कविता में मैं वही लिखता हूँ जो लोगो को अच्छा लगे. और अच्छी लगने वाली बातें सच नही होती.
     तुम मुझपे शक कर लेना, अगर भरोसा कम पड़ने लगे तो. लेकिन शक को शक ही रहने देना, जब तक सच ना पता चले. और जब शक को यकीन में बदलने में ज़्यादा time लग जाए तो उसे भूल जाना.
     हमारे बच्चों को सिर्फ अपनी जिम्मेदारी समझने की गलती मत कर देना तुम.
     अगर घर में या रिस्तेदारों में से किसी की बात का बुरा लगे तो मैं तुमसे उम्मीद करता हूँ तुम मुझे सबकुछ सच सच बताओगी. बदले में तुम मुझसे एक सलाह या हल की उम्मीद कर लेना. अगर तुम्हे frankness पसंद है तो तुम किसी से बात कर सकती हो, अगर पसंद है तो serial भी देख लेना एक-आध.
     रोज instagram, facebook पर close-up भेजने की उम्मीद कुछ ज़्यादा मत करना मुझसे. लेकिन अगर memory ही बनानी हो तो मेरे stupid सी हरकतों को याद रख सकती हो, किसी diary में लिखकर.
     मैं गाना गा सकता हूँ, भले ही मेरी आवाज़ बेसुरी है. लेकिन नाचने की उम्मीद मत करना मुझसे. मैंने कभी अकेले में भी नही नाचा है, खुद के लिए भी नही. कविताओं के rhythm बनाने में मैं तुम्हारे help की उम्मीद करता हूँ, घर के कामो में तुम मेरे help ले लिया करना.
     हर रोज मेरे call करने का इंतेज़ार मत करना, हर वक़्त मेरे free होने की उम्मीद मत करना. लेकिन तुम भरोसा कर सकती हो कि मैं किसी भी गलत या बुरे काम में ना तो मौजूद रहूंगा, और ना ही किसी का साथ दूंगा.

Dear Future Wife,

     मुझे पता है कि तुम कही ना कही मेरे परिवार का हिस्सा बनने के लिए थोड़ा और Mature हो रही हो. कोई बात नहीं. मुझे तुम्हारे signal की ज़रूरत नहीं है. मैं भी तुम्हारे लिए struggle कर रहा हूँ. जैसे ही मेरी struggle कम हो जाए, मैं परिवार वालों, रिस्तेदारों, दोस्तो और गांव वालो को लेकर तुम्हे लेने के लिए आऊंगा. I am sorry कि तुमको कुछ दिन wait करना पड़ रहा है.
     वैसे तो और भी बहुत कुछ है, लेकिन आखिर में एक सवाल:-
     क्या तुम अपनी परेशानियां, अपने सुख, अपनी यादें, अपने smile, अपनी हंसी, अपने feelings, अपने अनुभव, अपनी जिम्मेदारियां, अपनी थकान, अपनी इच्छाएं और भी बहुत कुछ मेरे साथ share करते हुए मेरा साथ पाना चाहोगी?




For my social media profiles, click on them respectively:-
Click on above links. Tum badal gye ho bahut.



Saturday, 13 October 2018

Trust..!!!! What is this????

A WhatsApp Chat screenshot between me and the one, who made me write this poem.

जब तुमने कर दिया तो लगा तुम कर सकते थे,
जब तुम करने वाले थे तो लगा तुम कर लोगे
तुम्हारे साथ रहकर इतना समझने लगा हूँ,
कि कहां कहां किन कामों में साथ मेरा तुम दोगे
____________________________________
तुम वो हमेशा कर लेते हो जो तुम करना चाहते हो,
मुझे पता है अपनी कहानी के तुम अच्छे नायक हो,
तुम्हारे काम को तुमसे बेहतर कोई नही कर सकता,
फिर भी मुझे नही लगता तुम भरोसे के लायक हो
____________________________________
तुमसे जब से मिले है हम, तुम अच्छे लगे हो,
कुछ अच्छे पल मेरे साथ ज़रूर बिता लेते हो,
तुम्हारा बर्ताव भी ठीक ठाक ही है मेरे सामने,
तुम्हारी कमियां तुम अच्छी तरह छिपा लेते हो
____________________________________
तुम्हे भीतर तक समझने का मौका नही मिला कभी,
मैं जौहरी नही जिसे परख करना आता हो हीरों की,
काफी बढ़िया से खुद को पेश करते हो मेरे सामने,
तुम अनुभवी सरदार जान पड़ते हो सभी शातिरों की
____________________________________
तुम वो हो नही जो मुझे लगता है की तुम हो,
तुम कुछ और ही हो मेरे आंखों से ओझल होकर,
कैसे याद रखते हो खुद को किस तरह रखना है,
मेरे सामने मुझ जैसा, मेरे बाद थोड़े निर्मम होकर
____________________________________
लोगो ने कुछ इस तरह तोड़ा है उम्मीदों को मेरे,
मैं किसी पे भरोसा करने के कबिल नही हूँ अब
जब भी कोई अच्छा सा, अपना सा लगता है कभी,
दिमाग मेरा पूछता है दिल से, क्या मैं सही हूँ अब?
____________________________________
डर क्यों लगता है मुझे भरोसा करने से अब
मैंने पूछा खुद से कई बार कि क्या है भरोसा?
एक उम्मीद है जो बंधती नही, विश्वास है जो होता नही,
इस उल्फत में कई बार, खुद ही को मैंने है कोसा
____________________________________
की सब लोग क्यों नही हो सकते मुझ जैसे?
की क्यो पता नही चल जाता कौन धोखा करेगा?
कि क्यों नही बदल सकती प्रकृति हमारी?
क्या ये इसी तरह मुझे प्यार करने से रोका करेगा?
____________________________________
मैं अब तक नही समझा कि भरोसा क्या है,
कोई बड़ी ही कीमती चीज़ होगी, और बड़ी नाज़ुक भी
सुना है जहां भरोसा नही होता वहां प्यार कम हो जाता है,
और शायद भरोसा कर पाने की आरजू भी
____________________________________
मेरी कोशिश होगी तुमको सही समझने की,
नही पलने दूंगा मैं अपने भीतर शक कोई,
तुम कुछ पल के लिए ही सही हमसफर हो मेरे,
मुझे तकलीफ देने वाला हो बेशक कोई
____________________________________
जाओ, तुम्हे तुम्हारी दुनिया मुबारक,
मेरे दुनिया मे तो हमेशा प्यार ही पाओगे तुम,
मोहब्बत उतनी ही करेंगे जितनी कर सकेंगे,
जब कभी मेरे दिल की चौखट पर आओगे तुम
____________________________________
For my social media profiles, click on them respectively:-

Wednesday, 6 June 2018

हम single हैं, हमें single ही रहने दो..........

No copyrights reserve. The photo is downloaded from Google. I am sorry for that. But I had the only way.
मेरा तो एक ही फंडा है, लड़की को देखना और फिर नहीं देखना,
ये प्यार व्यार, ये आशिक़ी, ये दिल्लगी हमसे नहीं होती:
हमसे तो देखा भी नहीं जाता उन्हे अपनी ओर देखते हुए,
ये गुफ्तगू, ये इंतज़ार ये बंदगी हमसे नहीं होती।
हम जैसे है अपनी मर्जी से कम से कम जी तो रहे है.
हम जो है हमे वैसा ही रहने दो 
___________________________________
___________________________________

हाँ, हमने सुना है किसी से, कही पे, किसी दिन,
अब तो हर रोज़ सुनते है कोई कहता हुआ मिल ही जाता है हर कही:
की ये मोहब्बत जितनी जल्दी हो जाती है पता नहीं चलता,
पर मोहब्बत निभाने वालों की कमी है अभी भी।
कुछ तो टूट गए कुछ छुट गए इस भीड़ मे दुनिया की.
कुछ बच गए है उन्हे तो बचे रहने दो 
___________________________________
___________________________________
ये मोहब्बत निभा नहीं पाता तो मतलब ये नहीं की ये कर्ज है,
माँ-बाप भी खुश हो जाते है बेटे की खुशी मे:
यहाँ तो बंदी को गोलगप्पे से भी संतुष्टि नहीं मिलती
और बंदे की आधी से ज्यादा सैलरी जाती है उसी मे।
जो थोड़ी सी बचती है वो valentine और anniversary मनाते है.
किसी को तो घर के बारे मे सोचने दो
___________________________________
___________________________________
गंदे कमीज पहन कर जो ट्यूशन आते है हफ्ते मे चार दिन,
उन्हे हर डेट पे नई t-shirt पहन कर जाते देखा है:
उनके single दोस्तो से भी मिला जो उसको अपनी t-shirt देते है,
उसके नए नए मोहब्बत का मज़ाक उड़ाते देखा है।
हमसे नहीं हो पाएगी ये नौटंकी अब कभी भी.
हम खुश है इस बात से दुनिया वालों को जलने दो
____________________________________
____________________________________
कुछ लड़कियों को पसीने से allergy होती है,
make-up धुलने के खतरे को ही एलर्जि कहते है शायद:
उन लड़कियो को compliment देते हुए देखा है मेंने,
इसी चीज़ को कुछ लोग मोहब्बत कहते है शायद।
अगर ये मोहब्बत है तो फिर मैं single ही ठीक हूँ.
मुझे मेरे जैसा ही रहने दो
____________________________________
____________________________________
मुझे एक लड़की अच्छी लगती है, इतना ज़रूर है मेरे साथ भी,
लेकिन इतना ही है की वो सिर्फ अच्छी लगती है:
उसके रूठने का खतरा नहीं रहता, उसके खर्चे की फिक्र नहीं मुझको,
वो प्यारी है बहुत, शायद  तभी अच्छी लगती है।
लेकिन मैं बस उसको देखता हूँ दूर से ही, बहुत दूर से.
उसको तो पता भी नहीं कोई उसको देखने वाला भी है।
मेंने अपनी कहानी मे इसी को मोहब्बत का नाम दे रखा है,
अगर ये एक तरफा है तो एक तरफा ही रहने दो
____________________________________
____________________________________
मुझे क्या मिलेगा मोहब्बत को बदनाम करके, अपनी नजरों मे?
जो आज में करूंगा वो कोई स्वीकार नहीं करेगा:
लाएँगे न पापा मेरे लिए प्यार करने वाली, सबकी मर्ज़ी से,
फिर तो उम्मीद है कोई मेरे प्यार के बीच मे नहीं पड़ेगा।
करेंगे अपने हिस्से का मोहब्बत उसी एक से, उम्र भर.
तब तक के लिए भाई मुझे कुँवारा ही रहने दो
____________________________________
____________________________________