Showing posts with label Marriage proposal. Show all posts
Showing posts with label Marriage proposal. Show all posts

Thursday, 30 April 2026

उससे कह नहीं पाया

 

Regret : I could have told...

गुलों को कैसे तुमने, मुस्कुराना है सिखाया,
जहां भी जाती हो, तो साथ में गुलज़ार जाए,
बस एक तेरे सिवा, लायक नहीं कुछ देखने के,
जहां भी हो खड़ी, तुम पर नजर हर बार जाए,
How did you teach flowers how to smile, 
It's like a garden follows you wherever you go, 
There is nothing worth seeing, except you, 
Wherever you're standing, my eyes falls over...

ना कोई पहले था ना बाद ही आयेगा तेरे,
किसी की कोशिशें इसमें बेशक बेकार जाए,
मगर मज़बूरियों के करवटों का क्या भरोसा,
तेरा हो के मगर ये जिंदगी बेज़ार जाए,
There was no one before you and won't be one as well, to whom I'm emotionally connected as such, 
Efforts of others to get me are useless,
But no one knows tomorrow, what condition may occur,
Yet, it will be difficult for me to move on,

हां, तुमको देखने के बाद से मैं सोचता हूँ,
कि कैसे ये नज़र, तेरी नजर के पार जाए,
नहीं पाया तुम्हें लेकिन, तुम्हें खोने का डर है,
कि जैसे तुम चली जाओ, तो ये संसार जाए...
I've been figuring it out whole the time since I saw you,
How to ignore your eyes and look elsewhere,
Despite you're not mine, I fear of losing you, 
It's like you mean the World to me...

कि जैसे तुम खड़ी हो, तो खुशी है साथ तेरे,
कि जैसे तुम नहीं हो, तो सभी त्यौहार जाए,
मेरे हक़ में है बस ये चाहना मेरी रहो तुम,
तेरे हक़ में है तू चाहे तो कर इनकार जाए,
It's like wherever you are, the happiness is around you,
And when you're not around, there's no festivities,
All I can do is wish that you accompany me throughout our lives,
But to reject the proposal is still in your hands...

मैं पहले देख लूँ तुमको, खुदा से मांग कर,
मुझे लौटा देना मैं, खुदा गर हार जाए,
मिलो जो तुम मुझे तो क्या बताऊं क्या मिलेगा,
वगरना इतना हो कि सिर्फ मेरा प्यार जाए...
Let me beg God first that I get you, 
If God refuses, you will return me myself,
I can't describe the ecstasy in the moment when I'm with you, 
Otherwise, only my love will lost and I won't love anyone anymore...

Composed to be a confession cum marriage proposal hint that requires the approval of God. Here in this poetry, God is used as a reference to Parents/Guardian. Despite one's willingness of tying knot with the other, it is necessary for the later to accept the former as life partner and that parents/guardian of both sides agree for this formation of new relation.
But, it could not be conveyed to the person concerned. With this post, hopefully this delivers in the feed of the concerned person. Further, the team Creations of Shashikant Sharma doesn't have any idea how, and where could the concerned person be found. We can't help with that. We just published it, so that it will be easier to share. Just one link to be copied, and pasted in the right inbox. It will save your time, tackle your hesitation and can be read twice, thrice and multiple times. It won't vanish like orally told.


By the way, some links to approach me for my other works (significant and trivial) are provided below:

Tuesday, 28 April 2026

और क्या कह दूँ...

 

Representative image of Someone trying his best to share a moment

The poetry is about a wedding occassion in which a Mehandi ceremony took place. To grab this opportunity, the orator (not admin) requested his crush to apply Mehandi on his hand. Thorough this poetry, the orator can convey his message to the person concerned...

थोड़ा और रुकने का था मन इस कदर मेरा,
 तुम्हें और देख पाने को था दिल बेसबर मेरा,
 I wanted to stay there some more,
 My heart was eager to catch some more glimpses of you,

तुम्हारे दिखने के बाद किसी ने रोका ही नहीं,
 तो मुझे आना पड़ा, कर के दिल पत्थर मेरा,
 But no one asked me to stay once after I saw you,
 So I had to return with a heavy heart,

मेहंदी लगवाई थी मैंने ताकि कुछ वक़्त मिले,
 वो समर्पण था तुम्हारी गोद में हाथ रखकर मेरा,
 I asked you to apply Mehndi on my hand so that I can get some more time,
 Thats the way I surrendered, putting my hand in your lap,

जितनी देर तुम्हारे गोद में मेरा हाथ रखा था,
 मैं सोचता रहा काश कि होता वो सर मेरा,
 Till the time my hand was in your lap,
 I wished it was my head,

मैं वहाँ से आ जाने के बाद भी वही बैठा रहा,
 तुम्हें सोचते हुए बीता वो रात जगकर मेरा,
 I was mentally there with you even after I returned to room,
 I kept thinking about you awaken throughout the night,

वो तो मालूम है, है दूर जाना मुझे भी, तुम्हें भी,
 कैसा रहे जो साथ चलो बन के हमसफर मेरा?
 I know we have our separate and long journey,
 How about we cover it together?

मैं घर से निकला हूँ, चुन के एक रहगुज़र मेरा,
 मगर अच्छा होगा गर तुम बनोगी रहबर मेरा,
 Ofcourse I have chosen a path for me,
 But your guidance can make it easier,

मैं निकलूँ तो नदी के जैसे दिशाहीन हो जाऊँ,
 ऐसे में तुम ही तो रोकोगे बन के समन्दर मेरा,
 I'm like a river which is falling down, directionless,
 I need you so that I can blend into you,

तुम्हें नहीं पता, अकेले में मैं खो भी सकता हूँ,
 ऐसे में घर ले चलना तुम हाथ पकड़ कर मेरा,
 You don't know I can lost if I'm going alone,
 In that case, you'll guide me to our home,

घर से याद आया, घर तो देखा ही नहीं तुमने,
 एक बार देख लो तुम शहर मेरा और घर मेरा,
 You haven't visited my home yet,
 Come with me to my hometown and visit my home once,

घर में हैं माँ पापा, भइया भाभी और बहनें हैं,
 तुम्हारे आने से घर हो जाएगा और सुंदर मेरा,
 There are my family members at home,
 Your addition into it can adorn it some more,

अपने घर कहना, "याद बड़ा आएगा नैहर मेरा,
 पर मैं जा रही हूं, अब सजाना है मुझे पीहर मेरा",
 You tell your guardian that you're gonna miss your home,
 But you have to embellish your in-laws house now,

इतराना जरूर, सबको photo दिखा कर मेरा,
 ऐसे ही सादगी से रहना, तुम गुरूर बन कर मेरा,
 You may show my photo to others to boast,
 But your simplicity is my pride,

कभी कभी रूठ भी जाया करना झूठ-मूट का,
 और आजमाना, तुमको मनाने का हुनर मेरा,
 You may pretend to be upset with me just for the sake of it,
 Just to test my talent for comforting you,

तुम्हारे चेहरे पर मुस्कुराहट हो मेरी वजह से,
 तो क्या कहने कि कैसा जाएगा दिन भर मेरा,
 If you are smiling because of me,
 That will be the best thing of the day, I would have achieved,

और उसमें भी मैं रोज तुम्हें हक़ीक़त में देखूंगा,
 इस ख़ाब भर से ही दिन जाता है गुजर मेरा,
 And I'll be able to see you everyday,
 Thinking about it makes my day happy,

मैं ढूंढ रहा हूँ, काश कोई तो ऐसा होता,
 जो पहुंचा सकता तुम तक ये ख़बर मेरा,
 I'm looking for someone mutual to both of us,
 Who could convey my message to you,

समय है, पर इतना नहीं है कि बेचैन न होऊं,
 क्योंकि घर में शादी का अगला ही है नंबर मेरा,
 Yes, we have time, but not so much that I should be relaxed,
 Because in my family, I'm the next one to get married,


As said above, this is composed as orated by someone. We, the team Creations of Shashikant Sharma, take only composition credit. We have been providing a platform to people who want to share their words to concerned person. But due to lack of courage/time/communication skill, they don't deliver.
In that case, we try to convert their message into a composition and send them a link, so that it becomes faster and easier means of communication. It will save your time, tackle your hesitation and can be read twice, thrice and multiple times. It won't vanish like orally told.
If this is sent to you, may be this is for you. If not, send this to someone else you think may relate...

By the way, some links to approach me for my other works (significant and trivial) are provided below:

Thursday, 13 December 2018

Dear Future Wife...

किसी के future wife के लिए एक proposal और कुछ नहीं. इसे मेरे लिए मत समझ लेना 

Dear future wife,

     देखो ना, तुम्हारे लिए कितना मेहनत कर रहा हूँ. तुम्हारे पापा को चाहिए सरकारी नौकरी करने वाला दामाद. वही बनने की कोशिश कर रहा हूँ. ताकि तुम्हे खुश रख सकूं. बदले में तुम भी मेरे परिवार में शामिल हो जाना. तुम्हे तो पता ही है, आजकल नौकरी मिलना कितना मुश्किल है. मुझे भी कोई शौक नही है नौकरी करने का. पैसे कमाना हो तो कोई भी profession करके कमा लूंगा. जैसे किसी private sector में, या अपने skill को थोड़ा और develope करके. लेकिन तुम्हारे घरवाले ना, इतने से मानेंगे नहीं. उन्हें चाहिए सरकारी नौकरी करने वाला लड़का. बस वही बन जाऊं, तो तुम्हे भी अपने परिवार का हिस्सा बना सकूं.
     चलो हम कुछ बातें रखते है, अपने future को लेकर. चलो कुछ शर्त रखते है, जो हमारे खुशी से हुए arranged marriage वाले जीवन में लागू होंगी.
तुम सुबह देर तक सो सकती हो, अगर थकान या अजीब सा कुछ महसूस हो रहा हो तो. तुम bed पर मुझसे दो कप चाय की भी उम्मीद कर सकती हो, जो मैंने बनाई हो, साथ में सुड़कने के लिए. तुम मुझे अपना best friend बनने की उम्मीद कर सकती हो, जिसपे तुम भरोसा कर सको, जिसके साथ खुलेआम कुछ भी share कर सको. तुम मुझे एक helper समझ सकती हो, जो kitchen में तुम्हारी help करे ना करे, लेकिन तुम्हारा entertainment ज़रूर कर सकता है. तुम मुझसे अपने चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान की उम्मीद कर सकती हो.
     अगर तुम्हे पसंद है, तो छोटी छोटी बातों पर Love Fight की उम्मीद कर लेना मुझसे. अगर पसंद नही हो तो मुझे एक सलाह देने वाला समझ लेना. इसका ये मतलब नही की मैं बस सलाह देता हूँ. मुझे भी किसी की ज़रूरत होती है, कुछ decisions लेने में, वहां तुम मेरा साथ दे देना.
अगर कभी हम दोनों ये decide नही कर पाए कि सही कौन है, तो हम अपने और एक दूसरे के parents से सलाह ले सकते हैं.

     Dear Future Wife,

     तुम कभी अगर सजना-संवारना तो मेरे लिए, मेरी तारीफों के लिए नहीं. हाँ, कभी कभी मैं बढ़िया बोल देता हूँ तारीफ में, इसका ये मतलब नही कि तुम उसकी आदत डाल लो. हर बार शब्द ही नहीं होते है तारीफ करने के लिए, कभी कभी नज़रों को भी पढ़ना पड़ता है. और हाँ, मैं तुम्हारे सुंदर होने की उम्मीद नही करता, तुम्हारे अच्छे होने का उम्मीद करता हूँ. तुम कम से कम अच्छी होना.
     हर weekend पर movie या किसी trip पर ले जाऊं, ये शायद possible नही हो पायेगा मुझसे. पर तुम उम्मीद कर सकती हो उस दिन को मैं बाकी के दिनों से बेहतर कर दूंगा. हर anniversary पर gift की उम्मीद ज़रूर करना, लेकिन वो expensive हो, ये उम्मीद मत करना. और हाँ, कभी कभी अगर भूल जाऊं तो याद दिला देना, रूठ मत जाना इसके लिए.
     घर के सदस्यों को उनके ओहदे के हिसाब से respect देने की उम्मीद मैं तुमसे करता हूँ, बाकी तुम खुद उतनीं समझदार होगी, ये मुझे पता है. भले मुझे ______ के पापा बोल के मत बुलाना, अगर अच्छा नही लगे तो. तुम मुझे आप बोल सकती हो, और कभी कभी तुम भी.
     मेरी हर शायरी में खुद के ज़िक्र को expect मत कर लेना, और मेरे कविता के लफ़्ज़ों को सच मत मान लेना. क्योंकि कविता में मैं वही लिखता हूँ जो लोगो को अच्छा लगे. और अच्छी लगने वाली बातें सच नही होती.
     तुम मुझपे शक कर लेना, अगर भरोसा कम पड़ने लगे तो. लेकिन शक को शक ही रहने देना, जब तक सच ना पता चले. और जब शक को यकीन में बदलने में ज़्यादा time लग जाए तो उसे भूल जाना.
     हमारे बच्चों को सिर्फ अपनी जिम्मेदारी समझने की गलती मत कर देना तुम.
     अगर घर में या रिस्तेदारों में से किसी की बात का बुरा लगे तो मैं तुमसे उम्मीद करता हूँ तुम मुझे सबकुछ सच सच बताओगी. बदले में तुम मुझसे एक सलाह या हल की उम्मीद कर लेना. अगर तुम्हे frankness पसंद है तो तुम किसी से बात कर सकती हो, अगर पसंद है तो serial भी देख लेना एक-आध.
     रोज instagram, facebook पर close-up भेजने की उम्मीद कुछ ज़्यादा मत करना मुझसे. लेकिन अगर memory ही बनानी हो तो मेरे stupid सी हरकतों को याद रख सकती हो, किसी diary में लिखकर.
     मैं गाना गा सकता हूँ, भले ही मेरी आवाज़ बेसुरी है. लेकिन नाचने की उम्मीद मत करना मुझसे. मैंने कभी अकेले में भी नही नाचा है, खुद के लिए भी नही. कविताओं के rhythm बनाने में मैं तुम्हारे help की उम्मीद करता हूँ, घर के कामो में तुम मेरे help ले लिया करना.
     हर रोज मेरे call करने का इंतेज़ार मत करना, हर वक़्त मेरे free होने की उम्मीद मत करना. लेकिन तुम भरोसा कर सकती हो कि मैं किसी भी गलत या बुरे काम में ना तो मौजूद रहूंगा, और ना ही किसी का साथ दूंगा.

Dear Future Wife,

     मुझे पता है कि तुम कही ना कही मेरे परिवार का हिस्सा बनने के लिए थोड़ा और Mature हो रही हो. कोई बात नहीं. मुझे तुम्हारे signal की ज़रूरत नहीं है. मैं भी तुम्हारे लिए struggle कर रहा हूँ. जैसे ही मेरी struggle कम हो जाए, मैं परिवार वालों, रिस्तेदारों, दोस्तो और गांव वालो को लेकर तुम्हे लेने के लिए आऊंगा. I am sorry कि तुमको कुछ दिन wait करना पड़ रहा है.
     वैसे तो और भी बहुत कुछ है, लेकिन आखिर में एक सवाल:-
     क्या तुम अपनी परेशानियां, अपने सुख, अपनी यादें, अपने smile, अपनी हंसी, अपने feelings, अपने अनुभव, अपनी जिम्मेदारियां, अपनी थकान, अपनी इच्छाएं और भी बहुत कुछ मेरे साथ share करते हुए मेरा साथ पाना चाहोगी?




For my social media profiles, click on them respectively:-
Click on above links. Tum badal gye ho bahut.