Friday, 28 December 2018

तुम.....

Love Proposal
A screenshot from my favorite song that days MUJHE KAISE PATA NA CHALA.
सच बदनाम और झूठ उदास कर देती है उसको,
हाँ ये अलग बात है कि वो इससे अनजान है,
ये credit ने महफिलों से दूर कर दिया मुझे,
उदास/बदनाम कैसे करू, आखिर मेरी जान है.
-----------------------------------------------------------
उसे खुशी थी कि क़बूल हो गयी थी दुआ उसकी,
हसरत थी मुझे अपने दिल की feeling बताने की,
बड़ी तसल्ली थी मुझे मैंने उससे इजहार कर दिया,
उसने दुआ कि थी मेरे वहां से खामोश चले जाने की.
-----------------------------------------------------------
सुना है पड़ोसियों में अक्सर कमियां दिख जाती है,
या इसे बहाना कहलो मेरे डर, nature, नसीब से,
जब जब उसे देखा है, क्या ग़ज़ब की लगती है वो,
हां ये और बात है उसे कभी नही देखा नज़दीक से.
-----------------------------------------------------------
उसकी दी हुई smile का एक कतरा भी नहीं बचा,
किसी ने किश्तों में छीन लिया उसकी यादें देकर,
अब उसको सोच कर उदास हो जाता हूँ जाने क्यों,
वो जो पहले मुस्कुरा उठता था उसका नाम सुनकर.
________________________________________

Let's see who is that girl.....
Some words about her.
_________________________
तुम गर्मी की सुबह हो, जो आने से पहले ही अक्सर गायब हो जाया करती है,
तुम जाड़े की शीतलता हो, जो अच्छी लगती है पर सेहत के लिए अच्छी नहीं,
तुम बारिश हो तूफान भरी, कही बहुत ज़्यादा हो, कही बिल्कुल ही नही हो,
तुम्हारे भीतर बसंत की बहार भी देखता हूँ, पर वो शायद उतनी सच्ची नहीं.
_________________________
किसी ने जानबूझ कर block कर दिया है, उससे आने वाली मैसेज हो तुम,
जिसने मेरा नंबर ना save किया न याद, तुम उसका आने वाला call हो,
तुम वो perfume हो जिससे कोई मेरे करीब नही आता, पर कोई बात नहीं,
तुम्हारे रहते किसी की entry नहीं दिल में, तुम इसकी protection wall हो.
_________________________
तुम वो एकलौती हो, जिसे मैं मेरी कह सकता हूँ, पर उसपर मेरा हक़ नहीं,
एक सपना हो तुम कोई बुरा सा, ना पूरा याद हो, ना ठीक से भुला हूँ मैं,
किसी और के दर्द की तरह हो तुम, चाहता हूँ अपना लूं पर हो नही पाता,
तुम मेरी सोच से ऊपर हो निस्संदेह, क्योंकि विचारों से एकदम खुला हूँ मैं.
_________________________
सबसे छिपा कर बड़े प्यार से सहेज कर रखा था जिसे, वो गुलाब का फूल हो,
अब तुममे वो बात नही, वो सुगंध नही, वो खूबसूरती नहीं जो चाहिए थी मुझे,
तुम्हे अपनाना थोड़ा से थोड़ा ज़्यादा मुश्किल है, मुझ जैसे सभी के लिए,
बस तुमसे जुड़ी वो सारी यादें फिर से ताज़ा हो जाती है, जब भी देखता हूँ तुझे,
_________________________
सुबह की गर्म चाय की तरह हो, करीब आकर भी लबों से दूर हो ठंढी होने तक,
तुम तो किसी चाबी जैसी हो, अक्सर ज़रूरत पड़ने पर ही गुम हो जाती हो,
तुम कोई कीमती कलम हो, जिससे लिखना नहीं चाहता कि खत्म हो जाएगी,
तुम balcony से लगा मेरा favorite कमरा, जो मेरी ArtRoom हो जाती है.
_________________________
कुल मिलाकर I Love You. But तुम्हारे होने ना होने से कोई फर्क नही पड़ता मुझे.
____________________
For my social media profiles, click on them respectively:-

Thursday, 13 December 2018

Dear Future Wife...

किसी के future wife के लिए एक proposal और कुछ नहीं. इसे मेरे लिए मत समझ लेना 

Dear future wife,

     देखो ना, तुम्हारे लिए कितना मेहनत कर रहा हूँ. तुम्हारे पापा को चाहिए सरकारी नौकरी करने वाला दामाद. वही बनने की कोशिश कर रहा हूँ. ताकि तुम्हे खुश रख सकूं. बदले में तुम भी मेरे परिवार में शामिल हो जाना. तुम्हे तो पता ही है, आजकल नौकरी मिलना कितना मुश्किल है. मुझे भी कोई शौक नही है नौकरी करने का. पैसे कमाना हो तो कोई भी profession करके कमा लूंगा. जैसे किसी private sector में, या अपने skill को थोड़ा और develope करके. लेकिन तुम्हारे घरवाले ना, इतने से मानेंगे नहीं. उन्हें चाहिए सरकारी नौकरी करने वाला लड़का. बस वही बन जाऊं, तो तुम्हे भी अपने परिवार का हिस्सा बना सकूं.
     चलो हम कुछ बातें रखते है, अपने future को लेकर. चलो कुछ शर्त रखते है, जो हमारे खुशी से हुए arranged marriage वाले जीवन में लागू होंगी.
तुम सुबह देर तक सो सकती हो, अगर थकान या अजीब सा कुछ महसूस हो रहा हो तो. तुम bed पर मुझसे दो कप चाय की भी उम्मीद कर सकती हो, जो मैंने बनाई हो, साथ में सुड़कने के लिए. तुम मुझे अपना best friend बनने की उम्मीद कर सकती हो, जिसपे तुम भरोसा कर सको, जिसके साथ खुलेआम कुछ भी share कर सको. तुम मुझे एक helper समझ सकती हो, जो kitchen में तुम्हारी help करे ना करे, लेकिन तुम्हारा entertainment ज़रूर कर सकता है. तुम मुझसे अपने चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान की उम्मीद कर सकती हो.
     अगर तुम्हे पसंद है, तो छोटी छोटी बातों पर Love Fight की उम्मीद कर लेना मुझसे. अगर पसंद नही हो तो मुझे एक सलाह देने वाला समझ लेना. इसका ये मतलब नही की मैं बस सलाह देता हूँ. मुझे भी किसी की ज़रूरत होती है, कुछ decisions लेने में, वहां तुम मेरा साथ दे देना.
अगर कभी हम दोनों ये decide नही कर पाए कि सही कौन है, तो हम अपने और एक दूसरे के parents से सलाह ले सकते हैं.

     Dear Future Wife,

     तुम कभी अगर सजना-संवारना तो मेरे लिए, मेरी तारीफों के लिए नहीं. हाँ, कभी कभी मैं बढ़िया बोल देता हूँ तारीफ में, इसका ये मतलब नही कि तुम उसकी आदत डाल लो. हर बार शब्द ही नहीं होते है तारीफ करने के लिए, कभी कभी नज़रों को भी पढ़ना पड़ता है. और हाँ, मैं तुम्हारे सुंदर होने की उम्मीद नही करता, तुम्हारे अच्छे होने का उम्मीद करता हूँ. तुम कम से कम अच्छी होना.
     हर weekend पर movie या किसी trip पर ले जाऊं, ये शायद possible नही हो पायेगा मुझसे. पर तुम उम्मीद कर सकती हो उस दिन को मैं बाकी के दिनों से बेहतर कर दूंगा. हर anniversary पर gift की उम्मीद ज़रूर करना, लेकिन वो expensive हो, ये उम्मीद मत करना. और हाँ, कभी कभी अगर भूल जाऊं तो याद दिला देना, रूठ मत जाना इसके लिए.
     घर के सदस्यों को उनके ओहदे के हिसाब से respect देने की उम्मीद मैं तुमसे करता हूँ, बाकी तुम खुद उतनीं समझदार होगी, ये मुझे पता है. भले मुझे ______ के पापा बोल के मत बुलाना, अगर अच्छा नही लगे तो. तुम मुझे आप बोल सकती हो, और कभी कभी तुम भी.
     मेरी हर शायरी में खुद के ज़िक्र को expect मत कर लेना, और मेरे कविता के लफ़्ज़ों को सच मत मान लेना. क्योंकि कविता में मैं वही लिखता हूँ जो लोगो को अच्छा लगे. और अच्छी लगने वाली बातें सच नही होती.
     तुम मुझपे शक कर लेना, अगर भरोसा कम पड़ने लगे तो. लेकिन शक को शक ही रहने देना, जब तक सच ना पता चले. और जब शक को यकीन में बदलने में ज़्यादा time लग जाए तो उसे भूल जाना.
     हमारे बच्चों को सिर्फ अपनी जिम्मेदारी समझने की गलती मत कर देना तुम.
     अगर घर में या रिस्तेदारों में से किसी की बात का बुरा लगे तो मैं तुमसे उम्मीद करता हूँ तुम मुझे सबकुछ सच सच बताओगी. बदले में तुम मुझसे एक सलाह या हल की उम्मीद कर लेना. अगर तुम्हे frankness पसंद है तो तुम किसी से बात कर सकती हो, अगर पसंद है तो serial भी देख लेना एक-आध.
     रोज instagram, facebook पर close-up भेजने की उम्मीद कुछ ज़्यादा मत करना मुझसे. लेकिन अगर memory ही बनानी हो तो मेरे stupid सी हरकतों को याद रख सकती हो, किसी diary में लिखकर.
     मैं गाना गा सकता हूँ, भले ही मेरी आवाज़ बेसुरी है. लेकिन नाचने की उम्मीद मत करना मुझसे. मैंने कभी अकेले में भी नही नाचा है, खुद के लिए भी नही. कविताओं के rhythm बनाने में मैं तुम्हारे help की उम्मीद करता हूँ, घर के कामो में तुम मेरे help ले लिया करना.
     हर रोज मेरे call करने का इंतेज़ार मत करना, हर वक़्त मेरे free होने की उम्मीद मत करना. लेकिन तुम भरोसा कर सकती हो कि मैं किसी भी गलत या बुरे काम में ना तो मौजूद रहूंगा, और ना ही किसी का साथ दूंगा.

Dear Future Wife,

     मुझे पता है कि तुम कही ना कही मेरे परिवार का हिस्सा बनने के लिए थोड़ा और Mature हो रही हो. कोई बात नहीं. मुझे तुम्हारे signal की ज़रूरत नहीं है. मैं भी तुम्हारे लिए struggle कर रहा हूँ. जैसे ही मेरी struggle कम हो जाए, मैं परिवार वालों, रिस्तेदारों, दोस्तो और गांव वालो को लेकर तुम्हे लेने के लिए आऊंगा. I am sorry कि तुमको कुछ दिन wait करना पड़ रहा है.
     वैसे तो और भी बहुत कुछ है, लेकिन आखिर में एक सवाल:-
     क्या तुम अपनी परेशानियां, अपने सुख, अपनी यादें, अपने smile, अपनी हंसी, अपने feelings, अपने अनुभव, अपनी जिम्मेदारियां, अपनी थकान, अपनी इच्छाएं और भी बहुत कुछ मेरे साथ share करते हुए मेरा साथ पाना चाहोगी?




For my social media profiles, click on them respectively:-
Click on above links. Tum badal gye ho bahut.



Sunday, 9 December 2018

अनजाने से अनजानों तक.....

Screenshot from my Chat History.......

हां, मुझे याद आता है अच्छे से, किसी न किसी दिन बताया था आपने,
Interest शुरू से ही मेरा ही था आपमें, ये एहसास दिलाया था आपने,
आपके number से ज़्यादा मुश्किल था, आपको message के बहाने ढूंढना,
बस थोड़े से ही पल में कुछ यूं, खुद को मेरे भीतर बसाया था आपने....
_________________________________________________________
Message की शुरआत मैंने की थी, तब आपने उसको ignore किया,
फिर खुद का intro लिखकर, आपको text मैंने once more किया,
7-8 messages के बाद कही, आपका Hi लिखकर reply आया था,
आपका reply देखकर खुशी में, मैंने 15-20 messages और किया...
_________________________________________________________
आपके हर dp पर comment किया, थोड़े से impression के लिए,
हर status का reply किया, बस थोड़ी देर conversation के लिए,
मुझे लगा था मेरी तारीफें आपको अच्छी लगती थी, पर मैं गलत था,
उतनी तारीफ तो कोई भी कर देता है, लोगों के consolation के लिए...
_________________________________________________________
फिर धीरे धीरे मेरे messages का, आपकी ओर से आने लगा reply,
तुम्हारे ही message का wait करती हूँ,- was your biggest lie,
जब आपको कोई काम नहीं होता था, आपका message आता था,
कब आपका message आ जाए इसलिए, हमेशा मैं रहता था online...
_________________________________________________________
आपने block भी किया, फिर phone करके unblock करना सीखा,
या तो इरादा था छुटकारा पाने का, या special feel कराने का तरीका,
मैं नासमझ फिर से message करने लगा, दुबारा उतनी ही खुशी से,
कुछ इस तरह कि reply में, आपका पागल हो तुम मुझे नहीं दिखा...
_________________________________________________________
एक सिलसिला चला कि charger बोर्ड में और phone हाथ में होता था,
बिना आपके Good Night और Sweet Dreams के मैं नही सोता था,
Light न हो तो brightness कम, और bettery saver को चालू करके,
कभी कभी data saver भी on करके, data और battery संजोता था...
_________________________________________________________
माँ पूछ देती है क्या बात है, मैं कोशिश करता हूँ जब काम में हाथ बटाने की,
वो पढ़ लेती है मेरी उदासी को बखूबी, जब कभी मैं सोचता हूँ मुस्कुराने की,
माँ पूछती है:- आजकल तेरी पढ़ाई phone पर क्यो नही हो रही है?
क्या कोई तरीका है शातिरों जैसा, माँ से अपनी उदासी और गम छुपाने की...
_________________________________________________________
पहले ignore करना, फिर reply फिर अपने मन से मुझको text करना,
पहले Hmmmm, फिर Okkkkk, फिर bye से see you next करना,
पहले reply भी नही आते थे, फिर message भी आने लगे आपके तो,
फिर delete for everyone, फिर गलती सुधार कर perfect करना...
_________________________________________________________
फिर से सब reverse करने में, आप ही ने तय किया है इस लंबे सफर को,
अब मेरे status बिना आपके seen के, पहुंच जाते है disappear को,
अपने मन से text तो दूर अब तो मेरे message का reply भी नही आता,
Busy लोगों से क्या बात करना- मैंने देखा नही था इस cover को...
_________________________________________________________
तुम busy रहने लगे हो- तो आपके message नही करने के बहाने हैं,
मैंने झूठ बोल दिया- हाँ, बहुत ज़्यादा*, सच से मुझे कौन सा नाम कमाने हैं,
ज़रा गौर करना मैंने आप को कही पर भी तुम नही लिखा है, गलती से भी,
क्योंकि आपकी नज़रों में तो, हम आज फिर से एक दूसरे से अनजाने हैं...
_________________________________________________________
----------------------------------------------------------------------------------------------
Just words.
A chat to remember...........
For my social media profiles, click on them respectively:-

Saturday, 1 December 2018

तुम वो हो जो बस तुम हो, और कोई नहीं...

And only you.
Just you, my special someone.

मैंने जीना शुरू किया है तुमसे मिलने के बाद ही, इस बात को कोई भी, कभी भी काट नही सकता ये जानलो,
हमारा रिश्ता बाकी सभी रिस्तो से अलग है, हमारे बीच के प्यार को कोई कभी बांट नही सकता ये जानलो,
मतलब भरी इस दुनिया में तुम अकेली ऐसी मिली, जिससे मैंने प्यार करना सीखा एकतरफा और निस्वार्थ भी,
तुम्हे जब से जाना है सिर्फ तुम्ही को ढूंढता हूँ, या शायद तुम्ही ने मुझे कभी खोया नही हो, मेरे भूलने के बाद भी,
_____________________________________________________
जिस रोज तुम्हारे खिले हुए चेहरे के दर्शन हो जाते है, लोग अक्सर वजह पूछते है मुझसे मेरे मुस्कुराने की,
आज मैं जो हूँ उसकी वजह तुम भी तो हो, Credit तो तुम्ही को जाता है मुझे मुझसे मैं बनाने की,
तुम lucky बहुत हो बिल्कुल किसी कहानी के परी जैसी, तुम्हारे बारे में सोच कर ही मेरा मन बहल जाता है,
मुझे support तो करती ही हो तुम, मुझे promote भी करती हो, ये ज़रूरी नही समझती कभी दिखाने की,
_____________________________________________________
आज उस सवाल का जवाब सुन लो मुझसे, जिसपर मैं बस मुस्कुरा देता हूँ अपनी खामोशी छुपाने के लिए,
वो जो तुम कहते हो ना हमेशा की दिल टूटना ज़रूरी होता है, किसी शायर को शायर कहलाने के लिए,
मेरी किसी भी शायरी में उसका कभी ज़िक्र नही है, फिर भी उसने कभी कोई शिकायत नही की मुझसे,
चाहती नहीं कभी तुम कि मेरे सपने अधूरे रह जाए, पर हर सुबह मुझे आवाज़ लगा देती हो जगाने के लिए,
_____________________________________________________
तेरा होना भले होने जैसा न लगे, पर तेरा नहीं होना बहुत खलता है, कुछ इस तरह तुम्हारी आदत हो गयी है,
मेरे खुशियों की वजह हो तुम, मेरी दोस्त हो, तकलीफों में एक तुम्हारा नाम ही मेरे लिए इबादत हो गयी है,
जब से तुमको जाना है सिर्फ तुम्ही को जानना चाहा है, तुम बहुत प्यारी हो, बहुत अच्छी हो, कोई नही तुम्हारे जैसा,
जिस दिन तुम ना दिखो बेचैन हो उठता हूँ मैं, सचमुच तुम बिन जीना तो जैसे कोई आफत हो गयी है,
_____________________________________________________
तुमसे मिलने के पहले अगर मिला होता मैं तुमसे, तो मुझे यकीन है कि बस तुम्हे ही पाने के सपने बुनता,
मुड़ मुड़ कर देखता, सबमें तुझ ही को ढूंढता, जहां भी तेरा नाम सुनता या तुझ जैसी आवाज़ गुनता,
लो अंत में लोगो के सवाल और confusion को दूर कर देता हूँ, उसका ज़िक्र कर ही देता हूँ कि वो है कौन,
हमारा मिलना एक इत्तेफ़ाक़ है पर यकीन मानो, अगर मेरे बस में होता तब भी, मैं तुम्हे ही अपनी माँ चुनता.
_____________________________________________________

Love you Mom. Love you so much. I am sorry for my naughty and stupid acts. But you are my all time inspiration.
---------------------------------------------------------------------------------
A lot.
Please bless me for the best. Love you Maa.

For my social media profiles, click on them respectively:-

Tuesday, 13 November 2018

तुम नहीं जानते तुम क्या हो...........

You don't know what you are
A place, where I use to go, just to feel refreshed. Not intended to promote this school.

चलो आज कुछ नया करते है, हर चीज़ को अलग अंदाज़ से देखते हो तुम,
डूबता सूरज देखना अशुभ होता है शायद, बड़े गौर से उसे निरखते हो तुम,
तुम कोई कीमती खिलौना नही हो, पर किसी का भी मन बहला देते हो,
बस शब्दों से ही किसी के भी ज़ख्मो को, बड़े प्यार से तुम सहला देते हो,
तुम्हारे विचार जितने गंभीर है उतने चंचल भी, जैसे कोई प्यारी हवा हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

Perfect कोई नही है, पर तुम imperfect नही हो ये एक fact है बस,
खुद को किसी चीज़ के काबिल नही समझना, तुम्हारा एक act है बस,
वो जो दोस्ती को दोस्ती बनाये रखे, कुछ इस तरह के एक दोस्त हो तुम,
पर इस दिखावे के भीड़ भाड़ में, किसी सुनसान जगह पर lost हो तुम,
Trip cancel करना फितरत नही तुम्हारी, मज़बूरियों तले तुम जवां हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

Feeling को बयां करना बखूबी आता है तुम्हे, शब्दो से नही तो example से,
पूरी कविता तुम्हारी पढ़ते है हम, impress होकर तुम्हारे एक sample से,
रात भर इंतेज़ार सुप्रभात और दिन भर शुभ संध्या का, सूरज के लाल होने तक,
अक्सर जवाब तैयार रखते हो तुम जाने कैसे, कोई भी सवाल होने तक,
तुमसे बात करना थोड़ा असमंजस भरा है, पुराने शब्दो से बने तुम कुछ नया हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

तुम वैसे बहुत बोलते हो किसी से भी, पर first impression पर मौन हो तुम,
तुम्हारे दोनों चहरे बिल्कुल अलग अलग है, पहचान नही पाते कि कौन हो तुम,
अपने decision में future को priority देते हो तुम, दुसरो में उसके सोच को,
मेहनत पर भरोसा करने वालों में से हो तुम, न की किसी पैरवी, aproach को,
शुरुआत में बड़े boring हो तुम, बाद में एक सुंदर सा, यादगार कोई वाकया हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

कभी दिखे नही इसलिए लगता भी नही है, कि रोते भी होगे तुम किसी बात पर,
कभी उछले नही मन ही मन में भी, छुपा लेते हो अपनी feelings मुलाकात पर,
इश्क़ और मोहब्बत से दूर रहे हो तुम, प्यार से ज़्यादा इज्जत दिया है किसी को,
हंसी मज़ाक भी सोच कर करते हो, Good Behaviour तुम कहते हो इसी को,
तुमसे मिला तो लगा खुद से मिल गया, चलता फिरता तुम एक आईना हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

जितने simple तुम लगते हो देखने से, समझने में उतने easy नही हो,
वैसे काम तो बहुत है तुम्हारे जिम्मे, लेकिन हर समय तुम busy नही हो,
बहुत सारी खूबियां भरी है तुम्हारे भीतर भी, उभरते हुए एक कवि हो तुम,
जो रोशनी करे पर परछाई न बनने दे, सूर्योदय से ठीक पहले के रवि हो तुम,
Painter, writer, motivational speaker, खुद से ही तुम बयां हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.

हर दिन तुम्हारे लिए एक नया adventure है, बहुत पसंद है तुम्हे tour करना,
हर रोज़ एक नई memorable moment, tension को life से दूर करना,
Past एक सपना भर है ऐसा तुम कहते हो, जिसे खुली आंखों से तुमने देखा है,
Future एक कल्पना है तुम्हारे अनुसार, जो अभी तक हम सब से अनदेखा है,
Ego, attitude और self respect में फ़र्क़ करने वाले, आज तुम कहाँ हो,
तुम खुद के लिए कुछ भी हो पर हमारे लिए, तुम नही जानते तुम क्या हो.
For my social media profiles, click on them respectively:-