Showing posts with label love. Show all posts
Showing posts with label love. Show all posts

Thursday, 30 April 2026

उससे कह नहीं पाया

 

Regret : I could have told...

गुलों को कैसे तुमने, मुस्कुराना है सिखाया,
जहां भी जाती हो, तो साथ में गुलज़ार जाए,
बस एक तेरे सिवा, लायक नहीं कुछ देखने के,
जहां भी हो खड़ी, तुम पर नजर हर बार जाए,
How did you teach flowers how to smile, 
It's like a garden follows you wherever you go, 
There is nothing worth seeing, except you, 
Wherever you're standing, my eyes falls over...

ना कोई पहले था ना बाद ही आयेगा तेरे,
किसी की कोशिशें इसमें बेशक बेकार जाए,
मगर मज़बूरियों के करवटों का क्या भरोसा,
तेरा हो के मगर ये जिंदगी बेज़ार जाए,
There was no one before you and won't be one as well, to whom I'm emotionally connected as such, 
Efforts of others to get me are useless,
But no one knows tomorrow, what condition may occur,
Yet, it will be difficult for me to move on,

हां, तुमको देखने के बाद से मैं सोचता हूँ,
कि कैसे ये नज़र, तेरी नजर के पार जाए,
नहीं पाया तुम्हें लेकिन, तुम्हें खोने का डर है,
कि जैसे तुम चली जाओ, तो ये संसार जाए...
I've been figuring it out whole the time since I saw you,
How to ignore your eyes and look elsewhere,
Despite you're not mine, I fear of losing you, 
It's like you mean the World to me...

कि जैसे तुम खड़ी हो, तो खुशी है साथ तेरे,
कि जैसे तुम नहीं हो, तो सभी त्यौहार जाए,
मेरे हक़ में है बस ये चाहना मेरी रहो तुम,
तेरे हक़ में है तू चाहे तो कर इनकार जाए,
It's like wherever you are, the happiness is around you,
And when you're not around, there's no festivities,
All I can do is wish that you accompany me throughout our lives,
But to reject the proposal is still in your hands...

मैं पहले देख लूँ तुमको, खुदा से मांग कर,
मुझे लौटा देना मैं, खुदा गर हार जाए,
मिलो जो तुम मुझे तो क्या बताऊं क्या मिलेगा,
वगरना इतना हो कि सिर्फ मेरा प्यार जाए...
Let me beg God first that I get you, 
If God refuses, you will return me myself,
I can't describe the ecstasy in the moment when I'm with you, 
Otherwise, only my love will lost and I won't love anyone anymore...

Composed to be a confession cum marriage proposal hint that requires the approval of God. Here in this poetry, God is used as a reference to Parents/Guardian. Despite one's willingness of tying knot with the other, it is necessary for the later to accept the former as life partner and that parents/guardian of both sides agree for this formation of new relation.
But, it could not be conveyed to the person concerned. With this post, hopefully this delivers in the feed of the concerned person. Further, the team Creations of Shashikant Sharma doesn't have any idea how, and where could the concerned person be found. We can't help with that. We just published it, so that it will be easier to share. Just one link to be copied, and pasted in the right inbox. It will save your time, tackle your hesitation and can be read twice, thrice and multiple times. It won't vanish like orally told.


By the way, some links to approach me for my other works (significant and trivial) are provided below:

Monday, 28 July 2025

the Train or ..........

There passes a train route by our nearest market, connecting two districts' headquarters. We are in the other side. So, we have to cross it whenever going to market or elsewhere, like Arrah or Patna. Since last 4 years, an Underpass is used to cross it. Now, we don't have to wait for the train to pass, if there is any nearby, before crossing.

View from village side

There is a weekly train on this route. It's an express train. Sometimes when I come across that Express Train, it is beautiful to see it passing. Just because it is not a regular train, I take it as symbol of good luck when I catch a glimpse of her. Would it be a regular train, it would not have been so exciting for me to see it passing.

Despite having so much interest in this, I'm not totally invested into it. I don't wait for the train to pass and have a complete view from engine to last coach. Also if engine is already un-spottable, I don't wait to see the rest of the train to pass completely. I just look up for a second and then towards to road and keep going. Only a glance of the train is enough to make my day.

The train is weekly. So there are very less possibility to come across the train on every running day. Because it could be late when I'm on time, or on time, when I'm late. But, I don't track the train on its running day. I don't check whether the train is running or not, late or not. I don't set my schedule and don't make my visits accordingly. Even I neither remember its running day nor time. I don't even try to or want to know its schedule.

Since the train is weekly, and I don't remember its running days, sometimes when I come across other trains, I look up for a second to recognise the train and then continue to my path. I don't brake my bike and stop to see the train passing, be it the same Express Train or other local trains. So, when you notice me and try to compare how I react when coming across trains on this route, you would hardly find a difference. Because it's inside, not outside.

Now I don't have to say that there is not regret in me to miss the view. I don't mind if I missed it, even for seconds. If I hear its honking, I don't speed up my bike. It is always as it is. This is the rarest type of excitement you would see.

Sometimes, the gap between the two meet ups is months long. Yet, it doesn't come into my mind, when crossing through the underpass, why the train is not running. I know the train and I can recognise it very often. But the train doesn't know me and can't recognise me.

One thing that differs the train from my crush is- it's not changing day by day. I can still recognise the train when I see it after 10-15 years. But I'm not sure about crush. She may acquire more glorious look or a healthy face, or maybe wrinkles, or thin, pimples or make-up side effects or anything else that makes it challenging to recognise a person you have seen 10-15 years ago.

If anyone talks about passenger count, there's a rugged slipper on my shoe rack.
The above note is just a comparison between a train and crush of the orator, and translated exactly as orated to the admin of this blog.

By the way, some links to approach me for my works (significant and trivial) are provided below:

Wednesday, 1 January 2020

One Sided Love........ Crush

Image downloaded from https://avatweet.com/games/crush
तुझे नज़र न लगे मेरे इश्क़ की, तो क्या हुआ अगर ये काजल नहीं है.


अरे सुनो, कहीं तुम गलती न कर देना मेरी मोहब्बत को समझने में,
ये खूबसूरत ज़रूर है उर्दू की तरह, लेकिन मुश्किल नहीं है,
तुझे संवारा है तेरे ख़ुदा ने वाक़ई बड़े बारीकी और बखूबी से,
फिर भी तेरा ये नूर चेहरा मेरे लिए दीदार के क़ाबिल नहीं है,

हाँ, वो खूबसूरत है लेकिन कितनी ये मैंने कभी देखा ही नहीं,
उसने मारा होगा अपने हुस्न से कईयों को पर वो कातिल नहीं है,
सुना था ये इश्क़ एक अथाह समंदर है, लोग कहते है ऐसा,
लेकिन मेरी मानो तो ऐसा नहीं है कि इसका साहिल नहीं है,

जो साहिल पर खड़े हैं उतरने को समंदर में तो लौट जाओ,
मुझे देखो कि इसमे उतर कर भी मुझे कुछ हासिल नहीं है,
कुछ लोग है, जो तुम्हारे दर्द सुनकर वाह वाह करते हैं,
भले तुम शायर हो पर ये सामने कोई महफिल नहीं है,

अगर वो सुन ले जो मैं उससे कहना चाहता हूँ बिना कहे,
तो क्या हुआ जो उससे कहना केवल मेरी मंज़िल नहीं है,
उसको अगर पसंद है खिलौनों से खेलना तो भी अच्छा है,
वो समझ ले ये बस एक खिलौना ही है, मेरा दिल नहीं है,

तुम कह लेना मुझे भी मोहब्बत उसके चेहरे से ही है,
पर मैंने देखा है उसके चेहरे पर एक भी तिल नहीं है,
अगर चेहरे से मोहब्बत होती तो उसकी तस्वीर मांग लेता,
रोज कहता हूँ खुद से- "सुन तू बुजदिल नहीं है."

इश्क़ करना सिखाया है तुमने अपनी दक्षिणा में दिल ले लो,
थोड़े बहुत ठोकरें लगी हैं इसे पर ये चोटिल नहीं है,
फ़ायदा उठाकर अपनी मासूमियत का इसे तोड़ भी देना,
समझना ये तुम्हारा खिलौना ही है, मेरा दिल नहीं है,

उसकी अंग्रेजी बातों का पलट कर हमने जवाब नहीं दिया,
थोड़ा नासमझ नादां ज़रूर है दिल पर ये जाहिल नहीं है,
आईने में खड़े शख़्स को बड़ी हंसी आई मुझपर एक दिन,
वो मेरा दर्द सुने बैठकर इतना बड़ा भी वो पागल नहीं है.

Saturday, 25 May 2019

नमकीन इश्क़

The title is now changed from KIS-LIYE to NAMKEEN ISHQ.

क्लास में बैठ कर बहुत पहले से, एक एक सेकंड मेरा इंतज़ार करती थी वो,
मुझे एहसास नहीं हुआ कभी कि मन ही मन मुझसे प्यार करती थी वो,
मेरे दोस्त मेरा नाम ज़रा ज़ोर से लिया करते थे उसके आसपास होने पर,
कभी चिढ़ती थी तो कभी न मुस्कुराने की कोशिश हर बार करती थी वो,

उसे लगा था कि मैं शायद समझ जाऊंगा उसके एकतरफा प्यार को,
ये जानकर कि एक पागल से मोहब्बत की थी उसने पागलों कि तरह,
और भाई हम एक तो इश्क़ से अनजान थे, दूसरे इश्क़ से खफा भी थे,
हम तो अकेले ही ठीक हुआ करते थे, घूमते बरसते बादलों की तरह,

मैंने खुद को बचाए रखा था, उसके इश्क़ से भी, उसके हुस्न से भी,
मगर पिघल गया उसकी आँखों में, उम्मीद और मोहब्बत देखकर,
लेकिन मेरा पिघलना भी पिघलना नहीं बल्कि मेरा बदलना जाना था,
आखिर उसे शब्द देने पड़े थे मेरी नासमझी और मेरा शराफत देखकर,

हाये रे उसकी हल्की भूरी आंखे, हाये रे उसके भूरे भूरे से बाल,
उसके सुर्ख़ होंठ और होंठ के ऊपर एक छोटी सी प्यारी सी नाक,
उसने कोई nosepin नहीं लगाए थे उस दिन शायद या मुझे याद नहीं,
उसका इस कदर सुंदर होना हम सब के  लिए था एक इत्तिफाक़,

कहते हैं कि जो आया है वो एक दिन जाएगा ही, ये नियम है दुनिया का,
वो चली तो गयी मगर खुद को मेरे भीतर छोड़ गयी थी जाते हुए,
एक पागल सा जिसने formality के लिए भी रुकने को नहीं कहा,
एक बहादुर सी वो, जिसने दिल की बात कह दी थी घबराते हुए,

उसकी बेअसर मोहब्बत ने उसके जाने के बाद असर किया था मुझपे,
वो सब अब महसूस हो रहा था, जो कभी नहीं हुआ था उसकी संगत से,
मुसकुराता चेहरा से लेकर उसकी भिंगी हुई आंखे भी याद आती थी,
ये मोहब्बत है जनाब जिसने किसी को नहीं छोड़ा है अपनी रंगत से,

तुमने तो तुम्हारी हिस्से की मोहब्बत भी अभी पूरी नहीं करी है,
अभी तो मेरे हिस्से की पूरी की पूरी मोहब्बत करनी बाकी है,
मुझे लगता है तुम्हें वापस आना चाहिए हमारे नमकीन इश्क़ के लिए,
अभी तो तुम्हें मुझसे और मुझे तुमसे शिकायत करनी बाकी है. 

Thursday, 18 April 2019

गाँठ (the Knot).....

Ropes
The knot between two ropes.......

अपने भीतर समेटे हुए, कुछ हसीन सपनों को,
कुछ और नहीं बस, एक छोटा सा गाँठ हूँ मैं,
कुछ खूबसूरत यादों को, जो ताज़ा कर दे फिर से,
गाँठ की तरह बंधी वो, हर छोटी सी बात हूँ मैं,

वो गलतफहमियाँ, जो हो गयीं थी हमारे दरम्यान,
कतरा कतरा ज़िंदा है, मुझमें उन हालातों का,
दर्द को छिपा कर, रखने वाला भी मैं गाँठ हूँ,
मैं गाँठ हूँ तुम्हारी हंसी के, पीछे छुपे खयालातों का,

मैं गाँठ हूँ बिखरे रिश्ते को, नयी उम्मीद देने वाला,
मैं गाँठ हूँ जिसके बंधने से, कुछ रिश्ते आगे बढ़ते हैं,
मैं गाँठ हूँ प्रेम का भी और, मैं नफ़रतों का गाँठ भी हूँ,
मेरे होने से ही मिलते हैं, मेरे होने से ही बिखरते हैं,

जो खोलोगे मुझे तो, बंट जाओगे दो हिस्सों मे तुम,
मन के कोने में दबी हुई, कोई तीखी सी आवाज़ हूँ,
तुम्हारे रिश्तों को तबाह करने को मैं अकेला ही काफी हूँ,
सिर्फ गांठ ही नहीं हूँ बल्कि, मैं कोई गहरी राज़ हूँ,

मैं वो गाँठ हूँ जिसमें तुम सँजोते हो, ज़िंदगी के किस्से,
तुम्हारी खुद की उलझनों ने, मुझे गाँठ बनाया है,
मैं गाँठ हूँ कुछ लोगों के, संदेह भरे निगाहों का,
मैं वो गाँठ हूँ जिसने अक्सर, भरोसा को हराया है,

मैं गाँठ हूँ आत्मविश्वास का, मैं हौंसले का गाँठ हूँ,
मैं जोड़ता हूँ दिल भी, सिर्फ रस्सियाँ नहीं जोड़ता,
मैं गाँठ हूँ तुम्हारी दोस्ती का, तुम्हारे सभी रिश्तों का,
मैं गाँठ हूँ जो इतनी जल्दी, किसी का साथ नहीं छोडता.

________________________________________________

For my social media profiles, click on them respectively:-